प्रकृति प्रेमी पद्मश्री हिमताराम जी भांबू ने कंजर्वेशन रिजर्व (फॉरेस्ट) घोषित करवाने का उठाया बीड़ा
हरसौर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है पद्मश्री हिम्मताराम भांबू ने नजदीकी गांव पंचायत थाटा के अंतर्गत भंवाल क्षेत्र के विशाल वन क्षेत्र का दौरा किया। प्रकृति की सुंदर वादियों और हरी-भरी वनस्पतियों से लदे इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवों की उपस्थिति को देखते हुए उन्होंने इसे "कंजर्वेशन रिजर्व" (फॉरेस्ट) घोषित करवाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए हिमताराम जी राज्य सरकार को चिट्ठी लिखेंगे।
8 से 10 हजार बीघा भूमि बनेगी वन्य जीवों की सुरक्षित शरणस्थली- इस दौरे के दौरान पद्म श्री हिमताराम भांभू ने बताया कि भंवाल क्षेत्र में लगभग आठ से दस हजार बीघा भूमि फैली हुई है, जो प्राकृतिक रूप से वन्य जीवों के लिए एक बेहतरीन सुरक्षित प्राकृतिक आवास है। यदि इस संपूर्ण क्षेत्र को सरकारी स्तर पर कंजर्वेशन रिजर्व घोषित कर दिया जाए, तो यह न केवल पर्यावरण संतुलन को बनाए रखेगा।
बल्कि बेजुबान वन्य जीवों के लिएएक सुरक्षित और बहुत विशाल शरणस्थली साबित होगा।
#पर्यावरण_संरक्षण #हिमताराम_भाम्बू #एक_पेड़
#प्रकृति_प्रेमी
#सुरेन्द्र_सिंह_भाम्बू #foryouシकॉमेंट #फेसबुक #फॉलोवर #nonfolowers
दूसरी तरफ
हरसौर
दैनिक भास्कर के 'एक पेड़-एक जिंदगी' अभियान के तहत बालिका वाटिका का लोकार्पण, लगाए 2500 पौधे
अभियान 'एक पेड़-एक जिंदगी' से प्रेरित होकर ग्राम पंचायत मोड़ी कलां की ओर से बोफली में तैयार की 'बालिका गई का सोमवार को लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी योगदान देने वाले पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर वाटिका का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान बोफली, ओरियाना और मोरियाना क्षेत्र में 2500 पौधे रोपने के महाअभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक पार्वती देवी मातवा ने की। ग्राम विकास अधिकारी स्नेह कंवर शेखावत ने बताया कि वाटिका के लोकार्पण के साथ ही गांव में एक नई परंपरा की नींव रखी गई है। अब से पंचायत क्षेत्र में जब भी किसी बेटी का जन्म होगा, उसकी स्मृति और सम्मान में बालिका वाटिका में एक नया पौधा लगाया जाएगा। बेटी के बड़े होने के साथ-साथ वह पौधा भी विशाल वृक्ष बनेगा, जो गांव की हरियाली और खुशहाली का प्रतीक होगा।
बेटी की परवरिश की तरह ही होगी देखभाल।
मुख्य अतिथि पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने दैनिक भास्कर की इस मुहिम और ग्राम पंचायत के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह हम अपनी बेटियों को लाड-प्यार से बड़ा करते हैं और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह इन पौधों को भी पेड़ बनने तक संरक्षण की जरूरत है। मोड़ी कलां ग्राम पंचायत ने प्रकृति और नारी शक्ति को एक सूत्र में पिरोकर पूरे प्रदेश के सामने मिसाल पेश की है।
लोकार्पण के बाद पहले ही दिन 2500 पौधे रोपे गए।
बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वही दूसरी तरफ चिकित्सालय परिसर में 25 पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
#हिमताराम_भाम्बू #सुरेन्द्र_सिंह_भाम्बू #प्रकृति_प्रेमी #फेसबुक #एक_पेड़ #पर्यावरण_संरक्षण #foryouシकॉमेंट #nonfolowers #फॉलोवर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
हमारे ब्लॉग पर आने लिए धन्यवाद आपकी राया हमें और लिखने का होंसला देती है